Family Man Season 3 Review: इस बार दर्शकों को एक ऐसी कहानी में ले जाती है, जो दिल्ली और केरल की पृष्ठभूमि से आगे बढ़ते हुए सीधे नॉर्थ ईस्ट के रहस्यमय और संवेदनशील इलाकों तक पहुंचती है। पिछले दो सीजन में रहस्य रोमांच और बेहतरीन अभिनय से सजी वेबसेरीज़ फैमिली मैन का तीसरा सीजन भी आज जनता के सामने आ गया। कहानी दिल्ली और केरल की झीलों के कछारों से होते हुए इस बार नॉर्थ ईस्ट में पहुंचती है । श्रीकांत तिवारी की भूमिका में मनोज बाजपेई इस बार भी , बेहद सजग और काम के प्रति जुनूनी दिखाई दिए हैं फर्क सिर्फ इस बात का है कि इस बार उनके काम को परिवार की तरफ से भी सहयोग और समर्थन मिलता दिखाई देता है।

क्या कहानी में दम है?
राज एंड डीके द्वारा क्रिएट की गई इस वेब सीरीज के पहले दृश्य में ही, एक ब्लास्ट हो जाता है । सालों से सुलग रहा और अशांत नॉर्थ ईस्ट की समस्या को सॉल्व करने के लिए प्रधानमंत्री सीमा विश्वास , ऑपरेशन सहकार का प्रारंभ करती हैं जिसमें वह , यह जिम्मेदारी वरिष्ठ टास्क फोर्स अधिकारी कुलकर्णी को देती है कुलकर्णी अपने सबसे जांबाज और विश्वास पात्र एजेंट, श्रीकांत तिवारी की मदद से नॉर्थ ईस्ट में शांति बहाली की कोशिश करता है।
इस कोशिश में वहां के बड़े स्थानीय, आदिवासी नेता डेविड भी कई अड़चनों के बाद , शामिल होते हैं लेकिन इससे पहले की शांति स्थापना आगे बढ़े, डेबिट और कुलकर्णी को बड़े ड्रग माफिया रुकमा (जयदीप अहलावत ) के द्वारा मार दिया जाता है। रुकमा को भारत के खिलाफ कार्य करने के लिए मीरा ( निमृत कौर) आदेश देती है।

तेज गति से बदल रहे कथानक और टाइट स्क्रीनप्ले, इस वेब सीरीज को बेहद रोमांचक और ऑन द टोज बनाए रखता है। जयदीप अहलावत का बेहद सटल अभिनय और मनोज बाजपेई के साथ उनके दृश्य बेहद स्वाभाविक और रोमांचक बन पड़े हैं। रुकमा के किरदार में जयदीप एक बेहद खूंखार ड्रग माफिया की तरह दिखाई देते हैं।
क्यों देखने जांए-
पहले दो सीजन की तरह फैमिली मैन का ये सीजन , कहीं ज्यादा रियलिस्टिक और कसा हुआ दिखाई देता है। छोटी रील देखने वाले कंटेंट कंज्यूमर के लिए भी, 1 घंटे का एपिसोड, बेहद कसा हुआ प्रतीत होता है और आपको हर दृश्य के साथ चिपके रहने पर मजबूर कर देता है। देश की बाहर से ड्रग रैकेट और भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले निमरत कौर , टास्क फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में दिलीप ताहिल और प्रधानमंत्री की भूमिका में सीमा विश्वास अपने किरदार के अनुरूप , बेहद सजग अभिनय करते दिखाई देते हैं।
क्या अलग है इस बार-
आधुनिक विजुअल एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए ,कैमरा वर्क को भी लार्जर दैन लाइफ न रखकर , रियलिज्म के बेहद करीब रखा गया है। नॉर्थ ईस्ट का लैंडस्केप।, ड्रग, हथियार यह पूरे माहौल को बेहद स्वाभाविक और रहस्यमय बनाए रखते हैं । मनोज बाजपेई के अभिनय की कई पहलू को दिखाती ये वेब सीरीज , निश्चित रूप से एक देखने योग्य वेब सीरीज है।
Watch The Family Man on Amazon Prime Now.
नवम्बर में आई महारानी ४ के रिव्यु पढ़िए – Click Here
Total Filmy Ratings- 4 stars
Read about the benefits of Seabuckthorn Juice for Glowing Skin, energy and immunity.
Discover more from Total Filmy
Subscribe to get the latest posts sent to your email.