पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर आयी ‘ बारामुला ‘ सिनेमा के कई जोनेर्स की महीन दीवारों को तोड़ती , एक ऐसी कहानी है जिसे किसी एक जॉनर में रखना मुश्किल है. निर्देशक आदित्य जाम्भले , एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जिसमे बच्चे रहस्मयी तरीके से गायब हो रहे है.
इस थ्रिलर कहानी की सोच को ज़्यादा दृश्यात्मक प्रभाव के लिए वो इस कहानी की सेटिंग खूबसूरत पहाड़ो और वादियों से जुड़े कश्मीर के शहर , बारामुला ‘ ले जाते है. कश्मीर का चुनाव सिर्फ दृश्य के लिए न करके, उसमे उन्होंने आजकल की आतकवाद समस्या, पूर्व में हुई कश्मीरी पंडित नरसंहार और प्रदेश से निष्कासन से इसमें पोलिटिकल ओवर टोन डाल दिया. अब कहानी का फलक ज़्यादा व्यापक हो गया.
कहानी में कुछ और परोसने के लालच में इसमें सुपरनैचरल हॉरर भी डाल दिया जिससे कहानी ज़्यादा रोचक और आजकल के ट्रेंड के मुताबिक ज़्यादा बिकाऊ और कामर्सिअली वॉयबल हो जाय. यही आदित्य चूक गए क्योकि इतनी प्लाट सबप्लॉट और ट्रीटमेंट में एक बेहद रोमांचक फिल्म बनते बनते रह गयी. फिल्म के मुख्य किरदार मानव कॉल जो बारामुला में नए डी एस पी के रूप में ज्वाइन करते है और अपने काम्प्लेक्स किरदार को अपनी अभिनय क्षमता अनुरूप बेहतर निभाते है. पत्नी बनी भाषा सुंबली और बेटी अरिस्ता मेहता.
अपने किरदार को उजला करने में सक्षम रही है। नए नए ट्रांसफर होकर आये मानव कॉल के पुराने मकान में कुछ अजीब से हरकत होती है कुछ सुपरनैचरल घटनाओ से डरे लेकिन तह में जाने के दौरान, बहुत सी घटनाओ का पैंडोरा बॉक्स खुल जाता है. . शुरुआत में किरदार, स्थान और भूमिका को स्थापित करने खूब समय देने के कारण , पहला हाफ, कई बार रेंगता हुआ प्रतीत होता है. दूसरे हाफ में और ख़ास तौर से क्लाइमेक्स के दौरान, बहुत सी घटनाओ के स्पस्टीकरण , उनके बिखरे धागे जोड़ने के चक्कर, कहानी में बेहद तेज़ी से मोड़ आने लगते है. ऐसा लगता है जैसे बचे हुए थोड़े समय में कहानी को उसके अंजाम तक पहुँचाना हो. फर्स्ट हाफ में धीरे धीरे आगे बढ़ रही कहानी में इतने तेज़ बदलाव, खटकने लगते है. कुल मिलकर, “ज़्यादा जोगी मठ ” उजाड़ के मुहावरे को सिद्ध करती फिल्म, बहुत से मुद्दों और ट्रीटमेंट के तरीको में उलझ, एक बेहतरीन फिल्म बनते बनते रह जाती है।
Watch Baramulla on Netflix Now.
नवम्बर में आई महारानी ४ के रिव्यु पढ़िए – Click Here
IMDb Ratings- 6.8 To know more Click Here
क्या कहानी की ज़्यादा परतों ने रोमांच कम कर दिया? अपनी राय नीचे कमेंट में लिखिए — आपकी सोच पढ़ेगा Total Filmy!
Related
Discover more from Total Filmy
Subscribe to get the latest posts sent to your email.