दबंग राइटर दिलीप शुक्ला रॉयल सिनेमाज़ के लिए बना रहे हैं हाई-वोल्टेज मास फिल्म

12 जनवरी 2026 को रॉयल सिनेमाज़ ने एक अपनी एक बड़ी हिंदी फिल्म का प्री प्रोडक्शन (राइटिंग ) आरम्भ कर दिया है,जिसने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। स्टूडियो की आगामी हाई-वोल्टेज मास फिल्म ‘गंगा’ के लिए दबंग लेखक-निर्देशक दिलीप शुक्ला को साइन कर लिया गया है। रॉयल सिनेमाज़ के डायरेक्टर श्री C. H. मोहम्मद ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन की प्रक्रिया १२ जनवरी से शुरू हो चुकी है।

रॉयल सिनेमा के डायरेक्टर C H Muhammed

दिलीप शुक्ला का नाम हिंदी सिनेमा में एक ब्रांड की तरह है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने जो फिल्में लिखी हैं, वो आज भी मास एंटरटेनमेंट का बेंचमार्क मानी जाती हैं। ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसी कल्ट कॉमेडी से लेकर ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में, और ‘मोहरा’ जैसी एक्शन थ्रिलर – दिलीप शुक्ला ने हर जॉनर में अपनी पकड़ साबित की है। उनके लिखे संवाद आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़े हुए हैं और उनकी कहानियों में वो ताकत होती है जो सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट पैदा कर देती है। दिलीप शुक्ला की खासियत यह है कि वो मास अपील और सामाजिक संदेश को बड़ी खूबसूरती से एक साथ पेश कर देते हैं।

रॉयल सिनेमाज़ के डायरेक्टर श्री C. H. मोहम्मद मलयालम सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी और कंटेंट चॉइस के लिए जाने जाते हैं। अब ‘गंगा’ के साथ रॉयल सिनेमाज़ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। C. H. मोहम्मद का विजन और दिलीप शुक्ला की राइटिंग और डायरेक्शन का कॉम्बिनेशन इस प्रोजेक्ट को एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बना सकता है।

इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रॉयल सिनेमाज़ ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म के लिए बेहद सोच-समझकर टीम चुनी है। दिलीप शुक्ला जैसे एस्टैब्लिश्ड डायरेक्टर और राइटर का होना यह साबित करता है कि स्टूडियो किसी भी तरह का कंप्रोमाइज नहीं करना चाहता। ‘गंगा’ एक ऐसी फिल्म होगी जो मास एंटरटेनमेंट के साथ-साथ भावनात्मक और सांस्कृतिक गहराई भी रखेगी।

फिल्म में दमदार कहानी, यादगार संवाद और भावनात्मक तत्वों का जबरदस्त मिश्रण होने की उम्मीद है। ‘गंगा’ को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों में काफी एक्साइटमेंट है। यह २०२६ की सबसे बड़ी मास एंटरटेनर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फिल्म के कास्ट और बाकी डिटेल्स के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।


Discover more from Total Filmy

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Total Filmy

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading