पहले दो सीजन की सफलता और दुनिया भर के प्रतिष्ठित अवार्ड जीतने के बाद , Delhi Crime Season 3 , एक बार अपने चिर परिचित अंदाज़ में हाज़िर है. पहले सीजन में निर्भया काण्ड और दूसरे सीजन में कच्छा बनियान ग्रुप के गिर्द कसी गयी कहानी, इस बार लड़कियों की मानव तस्करी की परते उघाड़ने में जुट जाती है।

Delhi Crime Season 3 OTT – Story Overview
पिछले सीजन में नार्थ ईस्ट में पोस्टेड वर्तिका चतुर्वेदी ( शेफाली शाह ) एक बार फिर अपने बेहद सधे हुए अभिनय से , किरदार का सच के लिबास पहना देती है. असम में पोस्टेड वर्तिका एक रोड चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक रोकती है. जानवरो के ले जाने वाले ट्रक में १० -१२ साल की कई लड़किया मिलती है. यही से पड़ताल शुरू होती है असम की दीवारों को तोड़ती , हरयाणा के रोहतक तक पहुँचती है. सहयोगी पुलिस अफसर की भूमिका में राजेश तैलंग , नाप नाप कर इमोशंस डालते है. कही राज उगलवाते बेहद सख्त, कही भावुक दृश्य में , पलके गीला करते नज़र आते है. कहानी आगे बढ़ती है , तो इन बच्ची को हरियाणा के अविविहित युवको को बेचने से लेकर, विद्देशो में सेक्स वर्कर के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है. कहानी की एक और परत जब उधेड़ी जाती है तो उसकी गहरी ततह में एक बेहद खूबसूरत चेहरा उभरता है जो ऊपर से बेहद सुंदर ,लेकिन अंदर से घिनौना होता है। बड़ी दीदी की किरदार में हुमा कुरैशी 100 में से 100 नंबर ले जाती है।

महारानी में बिहार की खुर्राट नेता का रोल निभा रही हुमा, बड़ी दीदी के रोल में हरियाणवी बोलती हुई भी, उतनी ही सहज और कई दृश्य में बेहद खतरनाक नजर आती है। इधर एसीपी रसिका दुग्गल अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की ऊहापोह में भी फसी होती है ,साथ ही केस पर भी एक नजर रखी होती है। तनुज चोपड़ा द्वारा निर्देशित एपिसोड ,बेहद रियल ,स्वाभाविक और नाटकीयता से दूर नजर आते है। आम बॉलीवुड थ्रिलर के विपरीत इसमें पुलिस किरदार का लार्जर दैन लाइफ और हीरोइज्म ना परोस कर, उसे मानवीय दृष्टिकोण से संवेदनशील और पड़ताल करता हुआ सच्चा किरदार जैसा दिखाने का सफल प्रयास किया गया है।
Watch the Trailer on Netflix-
Read the review on the web series Maharani 4
Total Filmy Review & Ratings with final recommendations
Rating: ★★★★☆ (4/5)
Verdict: A powerful and gritty investigation thriller that stands out on OTT.
Discover more from Total Filmy
Subscribe to get the latest posts sent to your email.